Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन पर गाइड लाइन की अवहेलना करने पर ज्वॉइंट एनफोर्समेंट की उत्तर टीम ने सोमवार को सात प्रतिष्ठानों को सीज किया। साथ ही 35 चालान काटकर 78 सौ रुपए का जुर्माना वसूला।

Seven more shops seize, cut 35 challans

डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव ने खुद दुकानें सीज करने की कार्रवाई की। डीसीपी ने बताया कि शहर में तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और मरीजों की बढ़ती संख्या सभी के लिए चिंता का विषय है।

Seven more shops seize, cut 35 challans

कोरोना के संक्रमण की रोकथाम में जिला प्रशासन, नगर निगम के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन जब तक आम जनता का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक इस पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर का अभियान सोमवार को भी जारी रहा।

Seven more shops seize, cut 35 challans

तोमर ने बताया कि उपायुक्त उत्तर शैलेंद्र सिंह और एसीपी शिवनारायण चौधरी की टीम ने बलदेवराम मिर्धा सर्किल पर निंबावत फोटो कॉपी, हाथीराम का ओडा में यश मूवीज, बालसमंद रोड पर अंबिका प्रोविजन डेयरी एंड फल, त्रिपोलिया बाजार में पूजा साड़ी, नई सड़क़ पर विमल हैंडलूम और एमजीएच के सामने ध्रुव प्रोपर्टीज व मां देवल हीरो होंडा रिपेयर को सीज करने की कार्यवाही की। कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना करने पर 35 चालान बनाकर सात हजार 800 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई।

ये भी पढ़े :- जोधपुर में 954 नए केस,12 संक्रमितों की मौत

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026