Doordrishti News Logo

नामी घी कंपनी के नाम से फर्जी लेबल के कट्टे भेजे

ऑफिसर की तरफ कराया गया कॉपी राइट में केस

जोधपुर(डीडीन्यूज),नामी घी कंपनी के नाम से फर्जी लेबल के कट्टे भेजे।शहर में एक नामी घी कंपनी के नाम से फर्जी लेबल के कट्टे अहमदाबाद से जोधपुर पहुंचे। लेबल फर्जी प्रतीत होने पर कंपनी के ऑफिसर की तरफ से महामंदिर थाने में इस बाबत अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। तीन कट्टे लेबल भेजे गए है। एक कट्टे में हजार लेबल बताए जाते है। पुलिस ने कॉपी राइट में केस दर्ज किया है।

एएसआई मेहराज राम ने बातया कि चांदणा भाखर निवासी चंद्रप्रकाश की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वह एक नामी घी कंपनी में मार्केटिंग इंटेलीजेंस में ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। दो दिन पहले मानजी का हत्था स्थित एक कार्गों कंपनी पर पार्सल पहुंचा था। पार्सल तीन कट्टों के रूप में थे। जिसमें उसकी नामी घी कंपनी के लेबल भरे हुए थे,जो प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत हुए है। एक कट्टे में हजार लेबल भरे है। यह लेबल उसकी कंपनी के नहीं है।

युवक को मित्र बनकर कॉल किया, 80 हजार की साइबर ठगी

एएसआई मेहराज राम ने बताया कि पार्सल अहमदाबाद से आना पता लगा है। मगर वह किसको कब कहां देना है इसका उल्लेख नहीं है,केवल एक नाम लिखा है। फिलहाल कॉपी राइट में केस दर्ज किया गया है। पड़ताल की जा रही है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026