Doordrishti News Logo

मसूरिया में 30 लाख की नकबजनी में सनसनीखेज खुलासा

  • परिवादी की पत्नी ही निकली साजिशकर्ता
  • पुरूष मित्र के साथ की चोरी
  • रचा प्लान
  • अपनी बहन की शादी देवर से होने के कारण पीहर पक्ष की मदद करना चाहती थी
  • पुरूष मित्र का पिता गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के मसूरिया स्थित जनाना कॉलोनी में गत 21 जनवरी को एक मकान में हुई 30 लाख की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। घर में चोरी करने वाला और कोई नही मकान की मालकिन ही निकली है। उसने अपने पुरूष मित्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस प्रकरण में अब भी गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ ने बताया कि मसूरिया के जनाना कॉलोनी में एक मकान में चोरी का खुलासा किया गया है। 22 जनवरी को इस बारे में गणेश राठी पुत्र कमल किशोर राठी ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि 21 जनवरी को रात्रि के समय घर के पीछे की तरफ से जाली एवं कांच तोडक़र कुछ अज्ञात चोर काफी कीमती गहने,रोकड़ इत्यादि चुराकर ले गए। सुबह इसकी जानकारी मिली। घर से चोरी हुये सामान जिनमें रोकड रुपए करीब 15 लाख के साथ सोने की अंगूठी, 2 चैन, ब्रासलेट,सोने का कड़ा,1 कान की जोड़ी, सोने के सिक्के, 3 किलो चांदी एवं चांदी के सिक्के आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का विवाह आज

पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव के सुपरविजन में गठित टीम में एसीपी प्रतापनगर प्रेम धणदे, देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी के साथ टीम को लगाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। साथ ही प्रकरण के परिवादी पक्ष के पारिवारिक सदस्यों की पृष्ठभूमि की गहराई से जांच की गई। यह तथ्य सामने आया कि प्रकरण परिवादी गणेश राठी की पत्नी नेहा राजपूत उर्फ निशा पिछले कुछ दिनों से अपने पुराने दोस्त मोनू चुगलानी के सम्पर्क में थी। परिवादी की पत्नी नेहा राजपूत उर्फ निशा की छोटी बहिन की शादी उसके देवर से आगामी 18 फरवरी को होने वाली है। अपने पीहर पक्ष की मदद के लिये उक्त वारदात को अपने दोस्त मोनू चुगलानी के साथ मिलकर अंजाम दिया।

यह पारिवारिक पृष्ठ भूमि, देवर से बहन की शादी होने वाली है 18 को

नेहा राजपूत उर्फ निशा एक संयुक्त परिवार में रहती है। जिसमें परिवार के समस्त सदस्यों के गहने व नकदी उसके जेठ मुकेश के कमरे में बने लॉकर में एक जगह पर रखे हुए थे। इसकी जानकारी नेहा राजपूत को होने से 21 जनवरी की रात में जब घर के अन्य सदस्य शादी के न्यौते के लिए बाडमेर गए हुए थे उस दिन मौका पाकर नेहा उर्फ निशा ने अपने पुराने मित्र मोनू चुगलानी से सम्पर्क कर रात्रि में अपने घर बुलाकर अपने जेठ के कमरे में रखे लॉकर को तोडक़र नकदी व जेवर चुरा लिए।

ये भी पढ़ें-फैक्ट्री श्रमिक और महिला ने फंदा लगाकर दी जान

मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में चला पता

पुलिस द्वारा गहन जांच से नेहा उर्फ निशा व मोनू चुगलानी की भूमिका संदिग्ध होने से नेहा उर्फ निशा से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किये जाने पर अपराध किया जाना कबूल किया। प्रकरण मेें लगभग 12.50 लाख नकद तथा 184 ग्राम सोना व अन्य जेवरात बरामद किए गए हैं।

पुरूष मित्र फरार,पिता गिरफ्तार

नेहा उर्फ निशा व मोनू चुगलानी के पिता जगदीश चुगलानी को गिरफ्तार किया गया है। मोनू चुगलानी ने अपने हिस्से का कुछ सामान अपने पिता जगदीश चुगलानी को सुपुर्द किये जाने पर उक्त जेवरात बरामद कर उसके पिता चौहाबो सेक्टर 14 निवासी जगदीश चुगलानी को गिरफ्तार किया गया। मोनू चुगलानी की तलाश जारी है।

पुलिस की टीम में यह थे शामिल

पुलिस की टीम में कांस्टेबल बद्रीराम, पिंटूसिंह,मोतीलाल,सुरेंद्र सिंह, राधेश्याम,रूपाराम,सुरेश एवं माधाराम आदि शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed