वरिष्ठ फिजिशियन्स का सम्मान

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया,जोधपुर चैप्टर का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वरिष्ठ फिजिशियन्स का सम्मान। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इन्डिया,जोधपुर चैप्टर द्वारा अनुभव-4 (2026) का आयोजन किया गया। जिसके वैज्ञानिक सत्र में एम्स,जोधपुर के एडिशनल प्रोफेसर डॉ दीपक शर्मा ने ‘आम संक्रमण के दौरान क्या करना-क्या नहीं करना’ विषय पर व्याख्यान दिया। इस वैज्ञानिक सत्र के चेयरपर्सन डॉ आरएस गहलोत,डॉ आलोक गुप्ता,डॉ नवीन किशोरिया और डॉ संदीप टाक थे।

एपीआई जोधपुर के चेयनमेंर डॉ नवीन किशोरिया व सचिव डॉ गौतम भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ फिजिशियन्स डॉ जेके अरोड़ा,डॉ कानसिंह कच्छवाहा,डॉ सम्पतसिंह गहलोत, डॉ राजेन्द्र कुमार बेहरा,डॉ महावीर सुराणा,डॉ सुरेश संचेती,डॉ आनन्द गोयल,डॉ गणपत सिंह पुरोहित,डॉ चन्द्र शेखर पारीक,डॉ चन्द्र प्रकाश माथुर,डॉ केसी अग्रवाल को स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को

कार्यक्रम में डॉ दिनेश कोठारी,डॉ श्याम माथुर,डॉ जेसी मालू,प्रो डॉ आशीष अग्रवाल,डॉ गिरधर सिंह भाटी,डॉ अशोक सिंह राठौड़,प्रो डॉ रविन्द्र शुक्ला,डॉ जगदीश सिंह शेखावत उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध फिजिशियन्स सहित 125 लोग उपस्थित थे।
एपीआई जोधपुर चैप्टर के चेयरमेंन डॉ नवीन किशोरिया ने सभी का स्वागत किया एवं सचिव डॉ गौतम भंडारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुमित गोधवानी,डॉ अभिषेक तातेड़ एवं डॉ सुनील अरोड़ा ने किया।