वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा ट्रेन 14 को होगी रवाना

जोधपुर,पाली एवं जवाई बांध से कुल 676 यात्री होंगे शामिल

जोधपुर(डीडीन्यूज),वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा ट्रेन 14 को होगी रवाना।राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 अन्तर्गत विशेष रेलगाड़ी 14 सितम्बर को जवाई बांध रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे हरिद्वार,ऋषिकेश,अयोध्या, वाराणसी एवं सारनाथ के लिए रवाना होगी। यह विशेष यात्रा गाड़ी पाली (मारवाड़) एवं भगत की कोठी (जोधपुर)रेलवे स्टेशन होते हुए प्रस्थान करेगी।

योजना की इस यात्रा गाड़ी में जवाई बांध से 226,पाली से 100 तथा भगत की कोठी (जोधपुर) से 350 यात्री शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 676 वरिष्ठ नागरिक इस धार्मिक यात्रा में भाग लेंगे। सभी यात्रियों को निर्धारित समयानुसार संबंधित रेलवे स्टेशनों पर पहुँचने के लिए सूचित किया गया है।

जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्रातः 07:00 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी,जिसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे ट्रेन प्रस्थान करेगी। पाली रेलवे स्टेशन पर रिपोर्टिंग का समय प्रातः 09:00 बजे तथा प्रस्थान का समय दोपहर 2:30 बजे निर्धारित किया गया है। भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्रातः 10:00 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी, जहाँ से ट्रेन सांय 4:00 बजे रवाना होगी।

यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की देखरेख हेतु एक ट्रेन प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक कोच में दो सरकारी कर्मचारी अनुरक्षक के रूप में तैनात रहेंगे। साथ ही चिकित्सा सुविधा हेतु एक चिकित्सक एवं दो नर्सिंगकर्मी भी यात्रा के दौरान उपस्थित रहेंगे, जो यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026