पुलिस को देखकर भाग रहे तस्कर की कार विद्युत पोल से टकराई 60 किलो डोडा-पोस्त बरामद, तस्कर फरार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस को देखकर भाग रहे तस्कर की कार विद्युत पोल से टकराई 60 किलो डोडा-पोस्त बरामद,तस्कर फरार। भोजासर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां बिजली खंभे से टकराने से क्षतिग्रस्त हुई अज्ञात वेन्यू कार से 60 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है।
पुलिस चौकी परिसर से डंपर चुरा ले गए तस्कर बजरी खाली कर वापस लाकर खड़ा कर दिया
फलोदी पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के अनुसार भोजासर थानाधिकारी जमील खान मय टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध वेन्यू कार का पीछा किया। इस दौरान सरहद बांसवाडा नगर के पास रोड किनारे बिजली के खंभे से टकराने से चालक कार छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने कार की जांच की। तब उसमें से 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया। अज्ञात तस्कर द्वारा प्रयुक्त वेन्यू कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस थाना भोजासर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और अज्ञात आरोपी की तलाश तथा अनुसंधान जारी है।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

