Doordrishti News Logo

जोधपुर की पांच फिल्में शामिल

जोधपुर, रिफ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित और फेडरेशन ऑफ़ फिल्म सोसाइटीज़ ऑफ़ इंडिया(नॉर्थ रीजन) द्वारा मान्यता प्राप्त राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) का सातवां संस्करण 20 से 24 मार्च तक जयपुर और जोधपुर में एक हाइब्रिड प्रारूप में सिनेमा में संगीत थीम पर आयोजित किया जाएगा।
रिफ फिल्म क्लब के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक सोमेन्द्र हर्ष एवं अंशु हर्ष ने बताया कि राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 की फिल्मों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है जिसमे विवेक दुबे द्वारा निर्देशित फ़ीचर रीजनल फि़ल्म फनरल, शैमान द्वारा निर्देशित राजस्थानी म्यूजिक वीडियो एल्बम पायलड़ी, राहुल सूद द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म डेमेन्शीया- द अनफॉर्गेटेबल फॉर्गेटफुलनेस, गरिमा कॉल द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंटरी फि़ल्म डिजायर, श्रीदेवी ऊनि द्वारा निर्देशित शॉर्ट रीजनल फि़ल्म रेजोनेंस, ऋषि प्रकाश मिश्रा द्वारा निर्देशित शॉर्ट फि़ल्म अनारा, शुभांकर देशपांडे द्वारा निर्देशित इंटरनेशनल डाक्यूमेंट्री फि़ल्म सर्जी एंड द अप्प्रेहेंसिव फूल नवल किशोर मिश्रा और राजीव वर्मा द्वारा निर्देशित शार्ट स्टूडेंट फि़ल्म एस्पेक्ट ऑफ़ जयपुर, पंडुरंग कृष्ण जाधव द्वारा निर्देशित फ़ीचर रीजनल फि़ल्म भारत माज़ा देश आहे, श्री किशोर द्वारा निर्देशित फ़ीचर इंटरनेशनल फि़ल्म माय इंडियन बॉयफ्रेंड, पियरे फिल्मोंन द्वारा निर्देशित फीचर इंटरनेशनल फि़ल्म लॉन्ग टाइम नो सी, डॉ कुमार राजीव द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म क़ुर्बानी, रवि सचदेव और भाविन मंडाविया द्वारा निर्देशित शॉर्ट फि़ल्म रोशनी, शश्वेता अहलूवालिया द्वारा निर्देशित म्यूजिक वीडियो एल्बम कैसे ये ख्वाब हुआ, शशांक उदयपुरकर द्वारा निर्देशित फ़ीचर रीजनल फि़ल्म प्रवास, कुमार चौधरी द्वारा निर्देशित फ़ीचर रीजनल फि़ल्म फायर ऑफ़ टीक फ्लेम ऑफ़ चिनार, अरंभिक घोष द्वारा निर्देशित शॉर्ट रीजनल फि़ल्म हैप्पिली एवर आफ्टर, आनंद सिंह चौहान द्वारा निर्देशित शॉर्ट राजस्थानी फि़ल्म वाशिंग मशीन, परमानंद रामदेव द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंटरी फि़ल्म स्माइल ऑफ़ ममता, बिश्वजीत बोरा द्वारा निर्देशित फ़ीचर रीजनल फि़ल्म गॉड ऑन द बालकनी, अदत एम्पी द्वारा निर्देशित फ़ीचर रीजनल फि़ल्म क्रांतिवीरा, सिद्धू पूर्णचन्द्र द्वारा निर्देशित फ़ीचर रीजनल फि़ल्म द वे टू पैराडाइस, राघव तिवारी द्वारा निर्देशित शॉर्ट फि़ल्म द मेकअप आर्टिस्ट, आनंद सिंह चौहान द्वारा निर्देशित राजस्थानी म्यूजिक एल्बम चाल अप्पा चालां, प्रिंस जेदोन द्वारा निर्देशित म्यूजिक एल्बम कोरे कोरे से तुम, वरुण सिंह द्वारा निर्देशित म्यूजिक एल्बम जऱा और पास, अशोक कलिता द्वारा निर्देशित फ़ीचर रीजनल फि़ल्म वेलुकाकका ओपु का, सोहन रॉय द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंटरी फि़ल्म ब्लैक सैंड, सयान मुखर्ज़ी द्वारा निर्देशित शॉर्ट रीजनल फि़ल्म प्रह्लाद, शुभम और लविश द्वारा निर्देशित म्यूजिक एल्बम मेरी जान शामिल है। इसमें जोधपुर की भी पांच फिल्में शामिल है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज,ओपनिंग सेरेमनी 20मार्च को जयपुर में जवाहर कला केंद्र के ओपन थिएटर में आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात आगे के चार दिन में फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फोरम, टॉक शो, फिल्म एक्सिबिशन जोधपुर मे आयोजित किया जाएगा एवं क्लोजिंग सेरेमनी, रिफ अवार्ड नाईट 2021 का भी आयोजन 24 मार्च को जोधपुर में होगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026