Doordrishti News Logo

रेलकर्मियों के बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ देना शुरू

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अस्पताल में रेल कर्मचारियों के 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाने का काम शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को पहली डोज़ लगाने का काम पूरा कर लिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वासु देवन ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय के निर्देश पर टीकाकरण अभियान को गति दी गई है तथा रेल कर्मचारियों के 1385 बच्चों को पहली डोज़ देने का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन प्रावधान के अनुसार इन अभ्यर्थियों को दूसरी डोज़ देने का कार्य शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि रेलवे के फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज़ लगाने के अभियान के तहत मंडल पर अब तक 168 अभ्यर्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस मद में रेलवे सुरक्षा बल 355 जवानों में से 263 जवानों को बूस्टर डोज़ दी जा चुकी है तथा निर्धारित लक्ष्य जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल प्रशासन ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम ओलंपिक हेल्थ यूनिट से रेलवे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026