जोधपुर रेल मंडल पर स्काउट्स का पर्यावरण पखवाड़ा प्रारंभ

  • रैलियों व नुक्कड़ नाटकों से पर्यावरण के प्रति यात्रियों में जागरूकता का प्रयास

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर रेल मंडल पर स्काउट्स का पर्यावरण पखवाड़ा प्रारंभ।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर भारत स्काउटस एंड गाइड्स की ओर से गुरुवार से पर्यावरण पखवाड़ा प्रारंभ किया गया। पखवाड़ा के पहले दिन विभिन्न माध्यमों से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार जोधपुर मंडल पर पर्यावरण पखवाड़े की शुरुआत की गई है, जिसके तहत भारत एंड स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स की ओर से पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए अनेक कार्यकमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पखवाड़े के पहले दिन गुरुवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन और लोको कॉलोनी में जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें कैडेट्स ने रेलयात्रियों और रेलकर्मियों के परिजनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और प्लास्टिक का प्रयोग नही करने का संदेश दिया।

बाड़मेर-मथुरा सुपरफास्ट ट्रेन 1 ट्रिप गोवर्धन स्टेशन तक ही चलेगी

उन्होंने बताया कि पर्यावरण पखवाड़ा 5 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस तक जारी रखा जाएगा जिसके तहत मंडल के जोधपुर, पाली मारवाड़,पीपाड़ रोड और डेगाना रेलवे स्टेशनों पर स्काउट्स और गाइड्स द्वारा स्वच्छता रैलियों,नुक्कड़ नाटकों व अन्य कार्यकमों के आयोजनों से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का सकारात्मक प्रयास किया जाएगा।

You missed