आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन के तहत स्कूली छात्रों ने किया कविता पाठ
जोधपुर,आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित सप्ताह में “आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन” उत्सव 18 जुलाई से 23 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत जोधपुर मंडल पर स्वतंत्रता सेनानियों पर ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूली छात्रों द्वारा कविता पाठ किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह “आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन” पर स्कूली छात्रों द्वारा देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों पर कविता पाठ किया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति की भावना से और प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बच्चों में देशभक्ति का अनोखा जज्बा देखने को मिला।

इस अवसर पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रथम स्थान पर युक्ति द्विवेदी, दूसरे स्थान पर इशिता गोस्वामी, तीसरे स्थान पर मेघा सेन, को पुरस्कृत किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

