Doordrishti News Logo

एसबीआई को समय पर चैक समाशोधन न करना पड़ा भारी

देना होगा ग्राहक को 10 हजार का हर्जाना

जोधपुर,भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बैंक खातेधारी का चैक समय पर समाशोधन नही करना भारी पड़ गया।  जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने 10,000 रुपये हर्जाना देने के आदेश पारित किये। प्रार्थी निधि जे.तिवाड़ी व जितेन्द्र तिवाड़ी द्वारा 29 अगस्त 2017 को एक अन्य बैंक का चैक भारतीय स्टेट बैंक के खाते में जमा कराया जो भारतीय रिर्जव बैंक के नियमानुसार तीन कार्य दिवस में समाशोधित हो जाना चाहिए लेकिन बैंक के ढूलमुल रवैये से उक्त चैक आठ दिन बाद समाशोधित हुआ। जब समय पर चैक की राशि प्रार्थीगण के खाते में नहीं आयी तब प्रार्थीगण ने बैंक कर्मचारियों से इस बाबत पूछताछ की लेकिन कोई सन्तोष जनक जवाब नही मिला जिससे व्यथित होकर प्रार्थीगण ने एक शिकायत उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग,जोधपुर के समक्ष प्रस्तुत की।

ये भी पढ़ें- केदारनाथ के कपाट खुले,चारधाम यात्रा शुरू

प्रार्थीगण के अधिवक्ता विजय कुमार चौहान ने आयोग को इस तथ्य से अवगत कराया कि नियमानुसार तीन कार्यदिवस में किसी भी बैंक का चैक समाशोधित हो जाना चाहिए लेकिन बैंक की लापरवाही से उक्त चैंक 8 दिनों बाद समाशांधित हुआ जिससे प्रार्थीगण को न केवल वितीय असुविधा का सामना करना पड़ा अपितु मानसिक आघात भी झेलना पड़ा जिसके लिये बैंक उत्तरदायी है।

उपभोक्ता आयोग द्वारा दोनो पक्षकारों को सुनने के बाद यह विनिश्चय किया कि निश्चितरूप से स्टेट बैंक का यह कृत्य सेवा में त्रुटि व कमी की श्रेणी में आता है और बैंक के इस कृत्य से प्रार्थीगण क्षतिपूर्ति पाने के अधिकारी है। आयोग ने बैंक को क्षतिपूर्ति के निमित पाँच हजार व परिवाद व्यय के निमित पाँच हजार,कुल रुपये 10,000 प्रार्थीगण को दो माह की अवधि में अदा करने के आदेश दिये।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026