Doordrishti News Logo

सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा होगी

महात्मा गांधी जयंती रविवार को

जोधपुर,शहर में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। गांधी शांति प्रतिष्ठान में प्रदर्शनी के साथ संगोष्ठी भी होगी। इसके अलावा भी शहर में कई जगहों पर आयोजन होंगे। इधर रविवार को प्रात: 9 बजे उम्मेद राजकीय स्टेडियम में सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा में गांधीवादी कार्यकर्त्ता,जिला स्तरीय अधिकारी,गणमान्यजन, जिला मुख्यालय पर स्थित सभी सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स,स्काउट रेंजर व रोवर,स्काउट-गाइड्स, राजीविका स्वयं सहायता समूह सदस्य, आईसीडीएस कार्यकर्ता, समाज कल्याण विभागीय छात्रावासों के विद्यार्थी आदि भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि सर्व धर्म समभाव प्रार्थना सभा जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी होगी। उन्होंने संबंधितों को आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सरकारी स्तर पर बडे पैमाने पर गांधी जयंती को मनाया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews