सन्तोष कुमारी मीणा को पीएचडी की उपाधि

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सन्तोष कुमारी मीणा को पीएचडी की उपाधि। एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर की सहायक आचार्य सन्तोष कुमारी मीणा को विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग के मार्गदर्शन में पूर्ण किया।

उनके शोध का शीर्षक “Optimal Placement of Phasor Measurement Unit in Interconnected Power System: A Comparative Analysis”(अंतर्संबद्ध विद्युत प्रणाली में फेसर मापन इकाई (पीएमयू) का सर्वोत्तम स्थापना एक तुलनात्मक अध्ययन)है।

अपने शोध कार्य में उन्होंने विद्युत प्रणाली की निगरानी और संरक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं का गहन अध्ययन करते हुए यह निष्कर्ष प्रस्तुत किया कि भारतीय विद्युत ग्रिड जैसे विशाल और जटिल नेटवर्क में पीएमयू की सर्वोत्तम स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उनके अध्ययन के अनुसार,उचित स्थानों पर पीएमयू लगाने से ग्रिड की वास्तविक समय निगरानी और फॉल्ट पहचान अधिक सटीक हो जाती है।

सीमित संख्या में पीएमयू लगाकर भी पूरे ग्रिड को पूर्णतः अवलोकनीय बनाना संभव होता है, जिससे भारतीय विद्युत प्रणाली और अधिक सुरक्षित,स्थिर एवं विश्वसनीय बनती है। वर्तमान में सन्तोष कुमारी मीणा एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

यमुना प्रवाह यात्रा जोधपुर में 27 नवम्बर को

सन्तोष कुमारी मीणा ने आईआईटी रुड़की से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।
उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर कुलगुरु प्रो अजय कुमार शर्मा, विश्वविद्यालय समुदाय,सहकर्मियों और परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026