Doordrishti News Logo

गीत-संगीत, कविता व चित्रकला प्रतियोगिता के साथ देशभक्ति को प्रदर्शित करेंगे प्रतिभागी

जोधपुर, सांस्कृतिक संस्थान संगीत किसलय पुष्प वाटिका पर्व के रूप में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ गीत संगीत, कविता लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता से मनाने जा रहा है।
सचिव सतीश बोहरा ने बताया कि इसमें प्रतिभागी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जहां गायन कविता लेखन और चित्रकला के माध्यम से अनेक प्रविष्ठियां देश के अलग-अलग हिस्सों से प्राप्त हो रही हैं।

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ

देश प्रेम के इस जज्बे को देखते हुए संस्थान ने यह निर्णय किया कि प्रविष्टियां 14 अगस्त रात्रि तक ले ली जाएंगी और परिणाम 15 अगस्त को घोषित कर दिया जाएगा। जोधपुर के लगभग 30 बच्चे एक साथ अलग-अलग देश भक्ति रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। समस्त प्रस्तुतियां ऑनलाइन की जाएंगी और देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रस्तुतियों को भी सोशल मीडिया पर उनका प्रसारण किया जाएगा।

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ

देशभक्ति की अभिव्यक्ति गायन, लेखन व चित्रकला के माध्यम से जो करना चाहते हैं वे 14 तारीख शाम तक अपनी प्रविष्टियां व्हाट्सएप नंबर 94144 76545 पर भेज सकते हैं। समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

ये भी पढें – नगर निगम उत्तर संस्थापन शाखा के  वरिष्ठ सहायक को भेजा जेल

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026