Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा स्थित सरदारदून पब्लिक स्कूल में वर्चुअली इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके तहत 4 से 12 तक के विधार्थियों ने अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व किया। सर्वप्रथम हिन्दी अध्यापिका गीता शर्मा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। 4 व 5 के विद्यार्थियों ने ’बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’, 6 से 8 ने ’अंग्रेजी काव्य पाठ’ तथा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने ’अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ के माध्यम से अपने विचारों का रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में दीपिका प्रजापत, देबाब्रता डे, वंदना पाण्डेय, राजश्री लोकान्नवर जैसी कला व रंगमंच की हस्तियाँ थी। प्राचार्या डाॅ. मयूरी खत्री, रजिया मेकरानी तथा मीनल गुप्ता ने अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शिरकत की। बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट में मिशिका चोपड़ा (अरिहंत हाउस) व युवराज सिंह राठौड़ (आचार्या हाउस) ने प्रथम, गिरिक व्यास (सिद्धा हाउस) ने द्वितीय तथा जागृति हर्ष (अरिहंत हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता में धनिष्ठा भाटी (उपाध्याय हाउस) ने प्रथम, कनिष्का प्रजापति (उपाध्याय हाउस) ने द्वितीय तथा रूश्दा बोहरा (उपाध्याय हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ में नमन अरोड़ा (अरिहंत हाउस) ने प्रथम, प्रियल सोनी (आचार्य हाउस) ने द्वितीय तथा पराग टाटिया (अरिहंत हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डाॅ. मयूरी खत्री ने निर्णायक मंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय के शिक्षा सचिव प्रकाश लुनिया ने विजेताओं को शुभकामनाएँ प्रदान की। मंच संचालन आरती भगतानी, दीपाली मेड़तिया व चित्रा चैथवानी ने किया। कार्यक्रम संचालन सांस्कृतिक समन्वयक चारू चतुर्वेदी, सोमेश खत्री व प्रदीप कंसारा के निर्देशन में किया गया।

ये भी पढें – स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी बैठक आयोजित

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026