जोधपुर,शहर के कागा रोड पर सैलून संचालक पर कुछ बदमाश प्रवृति के युवकों ने हमला किया। हमले में सैलून संचालक और उसका साथी घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग गए। घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया। देर रात नागौरी गेट थाने में इस बारे में नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पुलिस हमलवारों की तलाश में जुटी है। नागौरी गेट थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि कागा रोड पर वैभव कच्छावाह की एक सैलून की दुकान है। वह देर शाम अपनी दुकान पर था और उसका एक मित्र भी वहां पर मौजूद था। इतने में रवि गहलोत नाम का शख्स अपने कुछ साथियों को लेकर वहां पहुंचा और हमला कर दिया। इससे वैभव घायल हो गया। बीच बचाव करने आया उसका एक मित्र भी घायल हो गया। थानाधिकारी ने बताया कि इन लोगों के बीच में मार्च महिने में भी विवाद हुआ था और केसबाजी हुई थी। अब रवि गहलोत नाम के शख्स ने उस पर हमला बोल दिया। घायल के पिता ने तलवारों व हथियारों से हमला किए जाने की आशंका में केस दर्ज करवाया है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। इनके तलाश की जा रही है।