काजरी में किसानों के लिए बीजों की बिक्री शुरू

जोधपुर(डीडीन्यूज),काजरी में किसानों के लिए बीजों की बिक्री शुरू। काजरी के कार्यवाहक निदेशक डॉ.सुमंत व्यास की अध्यक्षता में बीज बिक्री का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। काजरी में खरीफ की फसलों के बीजों की बिक्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

इस अवसर पर बीज खरीदने पहुंचे कुछ किसानों को डायरेक्टर डॉ.व्यास और तकनीकी हस्तांतरण एवं प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष डॉ.एसपीएस तंवर ने बीजों के बैग देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। काजरी में खरीफ की फसलों का बीज खरीदने जोधपुर के अलावा दूसरे जिलों के किसान भी पहुंचे। खरीफ की फसलों के लिए काजरी में मूंग,मोठ और ग्वार के बीजों की बिक्री की जा रही है। मूँग 170 रुपए प्रति किलो,मोठ और ग्वार 120 रुपए प्रति किलो दिया जा रहा है। बीज लेने पहुंचे किसानों ने बीजों को लेकर अपने अनुभव भी बताएं और संस्थान के वैज्ञानिकों को अपना फीडबैक भी दिया।

इस अवसर पर काजरी विभाग द्वतीय एकीकृत कृषि प्रणाली के विभागध्यक्ष डॉ.धीरज सिंह,कृषि विज्ञान केंद्र,जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. बीएस राठौर,काजरी विभाग पंचम कृषि अभियान्त्रिकी एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. एचएल कुशवाह,डॉ.एमपी राजोरा, इंद्राज मीणा,डॉ.ओम प्रकाश मीणा, डॉ.सोमा श्रीवास्तव.डॉ.दीपिका हजोंग भी उपस्थित थे।

जोधपुर: प्राकृतिक खेती,बीज नवाचार और जल संरक्षण पर फोकस

बीजों की बिक्री काजरी परिसर में स्थित तकनीकी हस्तांतरण एवं प्रशिक्षण केंद्र (एटिक)में डॉ.प्रमेंद्र की देखरेख में एटिक कर्मचारी जुगल किशोर,रजनी माथुर,भुनेश वर्मा द्वारा की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026