Doordrishti News Logo

संरक्षा आयुक्त 25 को मेड़ता-खारिया रेल खंड का करेंगे निरीक्षण

26 किलोमीटर खंड पर चल रहा है दोहरीकरण कार्य

जोधपुर, संरक्षा आयुक्त आरके शर्मा 25 फरवरी को मेड़ता रोड आएंगे और मेड़ता रोड जंक्शन से खारिया खंगार स्टेशनों के बीच चल रहे रेल दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर फुलेरा से राइकाबाग तक रेल दोहरीकरण का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है जिसके तहत मेड़ता रोड जंक्शन से खारिया खंगार रेलवे स्टेशनों के मध्य 26 किलोमीटर रूट पर इस माह की 14 तारीख से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया गया था।

उल्लेखनीय है कि मेड़ता रोड से खारिया खंगार स्टेशनों के बीच जोगीमगरा व गोटन ब्लॉक स्टेशन है जहां दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है। संरक्षा आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) आरके शर्मा इस रेलखंड का निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

संरक्षा आयुक्त 25 को मेड़ता-खारिया रेल खंड का करेंगे निरीक्षण

उल्लेखनीय है कि संरक्षा आयुक्त ने इससे पूर्व गत वर्ष दिसंबर में मेड़ता रोड जंक्शन से डेगाना रेलखंड के मध्य करवाए गए दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा इस खंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन दौड़ाकर सफल परीक्षण किया था। मेड़ता रोड जंक्शन से जोधपुर के मध्य रेल यातायात के बढ़ते दबाव के मद्देनजर रेल दोहरीकरण कार्य हो जाने से इस रेलखंड पर ट्रेनों के क्रॉसिंग में लगने वाले समय में बचत होगी और सवारी गाड़ियां समय पर अपने गंतव्य स्थल को पहुंचेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026