साफा प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साफा प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से।नव वर्ष महोत्सव समिति की ओर आयोजित भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में पुष्करणा सृजन सोसायटी एवं पुष्करणा चिंतन के संयुक्त तत्वावधान में भूतनाथ मंदिर के पार्क में चार दिवसीय निःशुल्क साफा बांधने का प्रशिक्षण शिविर 19 मार्च से आयोजित किया जाएगा।

नव वर्ष महोत्सव समिति के संरक्षक निर्मल गहलोत ने बताया कि साफा हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है,जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर साफा बांधना सीखने का आह्वान किया।सोसायटी के अध्यक्ष आनंद राज व्यास के अनुसार,यह शिविर 19 से 22 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

शिविर में प्रशिक्षक मनोज बोहरा प्रतिभागियों को साफा बांधने की विभिन्न विधियां सिखाएंगे।शिविर के संयोजक सोमदत्त हर्ष ने बताया कि मनोज बोहरा लंबे समय से साफा प्रशिक्षण दे रहे हैं और अब तक हजारों लोगों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। शिविर में जोधपुरी पेच सहित साफा बांधने के विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी जाएगी।

लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप

प्रशिक्षक मनोज बोहरा ने कहा कि साफा राजस्थान की आन,बान और शान का प्रतीक है और हर व्यक्ति को इसे बांधना आना चाहिए। शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को साफा स्वयं साथ लाना होगा।