Doordrishti News Logo

सचिन पायलट जोधपुर,पाली के दौरे पर आए

जोधपुर, कांग्रेस नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार सुबह पाली,जोधपुर आए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया सेल के निवर्तमान प्रवक्ता पूर्व पार्षद राजेश मेहता ने बताया कि कांग्रेस नेता उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज सुबह जोधपुर और पाली जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए।

पूर्व पार्षद मेहता ने बताया की सचिन पायलट के साथ पूर्व मंत्री रमेश मीणा, विधायक रामनिवास गावडिया, कांग्रेस नेता अनिल, विधायक मुकेश भाकर, विधायक राकेश पारीक के सड़क मार्ग से सुबह 10.30 बजे पाली-जोधपुर सीमा पर विधानसभा क्षेत्र की जोरकी नाड़ी पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी कांग्रेस नेता करण सिंह उचियाडा, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक मेहता सोहन गुर्जर, पाली के निवर्तमान जिला अध्यक्ष चुनीलाल,भीमराज भाटी, श्याम खिचड, हनुमान खोजा, एडवोकेट विजय व्यास, नरपत पन्नू, एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक पारस गुर्जर, पूर्व पार्षद विमला गुर्जर बन सा, आकाश गोयल, पपाराम विश्नोई, राजेन्द्र गुर्जर, शोभा सोलंकी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ये सभी लोग पायलट के पूरे दौरे में साथ रहे।

मेहता ने बताया कि पायलट सीधे आई पंथ के धर्मगुरु एवं पूर्व मंत्री माधव सिंह दीवान के ज्येष्ठ पुत्र डॉ. लक्ष्मण सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया कि यहां से पायलट सीधे राजस्थान युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव स्वर्गीय मोहब्बत सिंह निंबोल के निवास पर शोक सभा में पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सचिन पायलट निंबोल से दोपहर 1.30 बजे सीधे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हो गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025