Doordrishti News Logo

ग्वार के बीज के ऑर्डर के 21.29 लाख रुपए हड़प लिए

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी की तरफ से बीकानेर कृषि उपज मंडी की कंपनी को ग्वार गम बीज का ऑर्डर दिया गया। कंपनी ने पेेमेंट के तौर पर 21.29 लाख रूपए लिए। मगर ना तो बीज भेजे और ना ही रकम लौटाई। पीडि़त कंपनी के मैनेजर के तरफ से अब बासनी थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है। अनुसंधान खुद थानाधिकारी पाना चौधरी कर रही हैं।

बासनी पुलिस के अनुसार रामेश्वर नगर बासनी निवासी नवनारायण पुत्र गणपतलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बासनी एमआईए प्रथम चरण स्थित ल्यूसिड कोलाइड कंपनी में वह बतौर मैनेजर कार्यरत है। कंपनी की तरफ से बीकानेर कृषि उपज मंडी में चलने वाली कंपनी मैसर्स संजय ट्रेडिंग को फरवरी 19 में ग्वार गम बीज के लिए ऑर्डर दिया गया था। बदले में ल्यूसिड कंपनी की तरफ से आरोपी कंपनी को 21.29 लाख रूपए दिए गए। मगर आज तक न तो कंपनी ने बीज भेजे और ना ही रकम की पुन: भरपाई की। बासनी पुलिस ने अब बीकानेर की इस कंपनी के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews