Doordrishti News Logo

जोधपुर, चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड के सेक्टर 20E निवासी रोहित भागचंदानी का शॉर्ट सर्विस में चयन होने पर स्थानीय निवासियों ने उसका सम्मान किया। नीता और मनीष भागचंदानी का बेटा रोहित शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स 2021 में भारतीय सेना में चयन होने की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों द्वारा माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

शॉर्ट सर्विस कमीशन

इस अवसर पर रोहित ने बताया कि बीटेक में अच्छे अंकों के आधार पर उन्हें इंडियन आर्मी द्वारा सीधे साक्षात्कार के लिए कपूर्थला (पंजाब) बुलाया गया था। 5 दिन चली लंबी साक्षात्कार प्रक्रिया में 300, 300 के समूहो में साक्षात्कार हुए थे। अपने समूह के 300 अभ्यार्थियों में केवल रोहित का चयन हुआ। तथा 9000 अभ्यार्थियों में से केवल 65 का चयन हुआ जिसमें रोहित का मेरिट में पहला स्थान रहा। इस प्रकार एसएससी टेक 2021में रोहित ने पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शॉर्ट सर्विस कमीशन

अब 21 अगस्त को आर्मी ऑफिसर्स ट्रेनिग एकेडमी चेन्नई में जॉइन करेंगे। 59 सप्ताह का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हे इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट का पद मिलेगा। रोहित ने यह भी बताया कि देश सेवा के जुनून के कारण उन्होंने इंडियन आर्मी ज्वाइन करने का निश्चय किया है। अभिनंदन समारोह में सेक्टरवासियों ने अपने विचार व्यक्त किये।

शॉर्ट सर्विस कमीशन

उन्होंने कहा कि इस सफलता से रोहित ने अपने परिजनों का नाम तो रोशन किया ही है साथ ही सेक्टर अपने क्षेत्र व जोधपुर का नाम भी रोशन किया है। सभी ने इस उपलब्धि पर रोहित को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी तथा रोहित की उपलब्धि पर उसके माता,पिता व दादाजी को भी बधाई दी।

ये भी पढें – डाइट द्वारा रीडिंग कैंपेन का प्रमोशन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026