एमडीएमएच में पहली बार रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),एमडीएमएच में पहली बार रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी। डॉ एसएन मेडीकल कालेज के अस्थि रोग विभाग में पहली बार रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की गई है। मेडिकल कालेज के मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल के यूनिट हेड डॉक्टर अरुण वैश्य ने बताया की अस्थि रोग विभाग हमेशा से ही आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन करता आया है। इसी कड़ी में मथुरा दास अस्पताल में पहली बार रोबोट की सहायता से घुटना परत्यारोपण (टीकेआर) सर्जरी की गई जो राज्य के किसी भी सरकारी अस्पताल की गई पहली सर्जरी है।
इसे भी पढ़िए – पहले दी पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई फिर साधा निशाना
डॉ अरुण वैश्य द्वारा की गई सर्जरी के बाद मरीज एकदम स्वस्थ है। ऑपरेशन टीम में अन्य डॉक्टर देवेंद्र सिंह गोदारा,डॉक्टर आशिष गौड़, डॉक्टर प्रवीण जांगिड,डॉक्टर कैलाश,सचिन,आकाश,चिराग के अलावा नर्सिंग कर्मी वालसामा, भूपेश,नारायण जोशी,बादामी, सुनील व अन्य आर्थो ओटी स्टाफ थे। एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर वंदना शर्मा,डॉक्टर भरत चौधरी एवं रेसिडेंट डॉक्टर्स टीम में थे।
इसी प्रकार रोबोटिक टीकेआर सर्जरी डॉक्टर रामनिवास बिश्नोई एवं डॉ रामाकिशन की यूनिट में भी की गई। अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉक्टर किशोर रायचंदानी ने बताया कि अस्थि रोग विभाग निरन्तर आधुनिक तरीके से कार्य करता रहता है और रोबोटिक सर्जरी से निश्चित रूप से मरीजों को फायदा मिलेगा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर बीएस जोधा एवं अधीक्षक मथुरादास माथुर अस्पताल डॉक्टर विकास राजपुरोहित ने बधाई दी।
बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

