Doordrishti News Logo

जोधपुर, रोडवेज बसों का लॉकडाउन के दौरान संचालन बंद रहेगा। इसके साथ ही मोक्ष कलश योजना के तहत हरिद्धार जाने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा जारी रहेगी। इन्हें बस स्टैंड आकर टिकट लेने की जरुरत नहीं रहेगी। राजस्थान रोडवेज प्रबंधन ने राज्य सरकार के लॉकडाउन अवधि 10 से 24 मई तक रोडवेज बसों का संचालन बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। कार्यकारी निदेशक यातायात लोकेश कुमार सहल की ओर से जारी आदेशों के अनुसार लॉकडाउन अवधि में सभी अधिकारियों, मुख्य प्रबंधक व इकाई प्रभारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने, मोबाइल व वाट्सएप पर सम्पर्क में रहने को कहा गया है।

आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन अवधि में जिला कलक्टर या स्थानीय प्रशासन की ओर से वाहनों की मांग किए जाने पर बसें उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए नियमानुसार चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मोक्ष कलश योजना के तहत हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए बस स्टेण्ड आने की जरुरत नहीं है। वे अपने मोबाइल या ई-मित्र से ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकेंगे।

मोक्ष कलश के तहत बस स्टैंड से टिकटों की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। हरिद्वार के लिए बसों के संचालन के आदेश मुख्यालय से जारी होंगे। फिलहाल ऑनलाइन टिकट बुकिंग जारी है। जोधपुर रोडवेज डिपो के प्रबंधक (यातायात) मुकन सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बसों का नियमित संचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। जिला प्रशासन की मांग पर जरुरत के अनुसार बसें उपलब्ध करवाई जाएगी।

ये भी पढ़े :- फलोदी चिकित्सालय में शेखावत लगवाएंगे एडवांस सीटी स्कैन मशीन

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026