Doordrishti News Logo
  • मेहरानगढ रोड पर हुई दुर्घटना
  • शुगालेश्वर मंदिर की दीवार से टकराकर दो हिस्सों में बंटा रोड रोलर
  • मंदिर की दीवार हुई क्षतिग्रस्त
  • किला रोड पर लगा जाम

जोधपुर, मेहरानगढ़ रोड स्थित शुगालेश्वर महादेव मंदिर के बाहर आज सुबह एक रोड रोलर सूरसागर की तरफ से नागौरी गेट की तरफ जा रहा था कि अचानक जसवंत थड़ा के पास पहुंचते ही उसके ब्रेक फेल हो गए।

इस वजह से पहले तो वह बालाजी मंदिर की दीवार को छतिग्रस्त करते हुए शुगालेश्वर मंदिर की ओर लुढ़कता हुआ जाकर मंदिर की दीवार को ध्वस्त कर दिया। इससे रोडरोलर का अगला पहिया टूट कर अलग हो गया,रोडरोलर दो हिस्सों में बंट गया।

roadroller-collided-with-the-temple-divided-into-two-parts-no-loss-of-life

प्रत्यदर्शी ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। दुर्धटना में मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और रोड रोलर का अगला पहिया टूट कर अलग हो गया। रोड पर दोनों तरफ के वाहनों की कतारें लग कर जाम लग गया।

मौके पर नागौरी गेट थाना पुलिस और यातायात पुलिस पहुंची और जाम खुलवाया। नागोरी गेट थाना हलके के सहायक उपनिरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि हादसा प्रातः 7:30 बजे के लगभग हुआ रोडरोलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

roadroller-collided-with-the-temple-divided-into-two-parts-no-loss-of-life

जब इसकी सूचना रोड रोलर के मालिक कानाराम चौधरी को मिली तो वह आया और बचाव कार्य आमजन के साथ मिलकर शुरू करवाया।

मंदिर के रतन सिंह सिसोदिया, नरेंद्र सिंह और महेश भाटी ने बताया कि रोड रोलर मालिक कानाराम चौधरी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि मंदिर का जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई वह कर देगा। पुलिस मौके पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026