आरएलडी राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव लड़ेगी

11 को जयपुर में होगा पार्टी का सम्मेलन

जोधपुर(डीडीन्यूज),आरएलडी राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव लड़ेगी। आरएलडी राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव लड़ेगी। इसके लिए प्रदेश संभाग और जिला स्तर पर जल्द पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगाी। 11 जुलाई को जयपुर में राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मेलन होगा। इसमें चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और संगठन की भावी दिशा पर मंथन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने आज जोधपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय लोकदल का बहुप्रतीक्षित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 11 जुलाई को जयपुर के बिडला सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, राजस्थान प्रभारी एवं महासचिव मलूक नागर कैबिनेट मंत्री उत्तरप्रदेश अनिल जाटव,राष्ट्रीय महासचिव एवं भरतपुर विधायक सुभाष गर्ग एवं महासचिव अहमद सगौर खान मौजूद रहेंगे। सम्मेलन पार्टी की संगठनात्मक रणनीति,वैचारिक मजबूती और आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अवाना ने बताया कि यह सम्मेलन राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों और सिद्धातों को केंद्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है। आज की राजनीति में चौधरी साहब के विचार किसान प्राथमिकता,ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्तिकरण और जनहित आधारित नीतियां अत्यंत प्रासगिक हैं। पाटी इन्हीं मूल्यों को आधार बनाकर जनता के बीच एक भरोसेमंद विकल्प बन रही है।

बैंक में 50 हजार की नौकरी का प्रलोभन देकर युवक का फर्जी खाता खोला,40 लाख का फ्रॉड

अवाना ने बताया कि राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव नजदीक है और राष्ट्रीय लोकदल इन चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश है और संगठन पंचायत स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी समय में सभाग और जिला स्तर पर पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी,जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होगी।

सम्मेलन की तैयारियों के बारे मे हुए अवाना ने बताया कि वे स्वयं प्रदेश के विभिन्न संभा और जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। जोधपुर में भी स्थानीय कार्यकर्तओं से मुलाकात कर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है,जो यह दर्शाता है कि पार्टी का जनाधार निरंतर मजबूत हो रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना के साथ आरएलडी राजस्थान के महासचिव राजपाल चौधरी (खण्डेला), प्रदेश सचिव राजेश गुर्जर (जोधपुर), आरएलडी नेता सुधीर बैंसला व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।