Doordrishti News Logo

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में हुए अनुष्ठान रूद्रीपाठ

जोधपुर, सावन माह के दूसरे सोमवार पर शहर के विभिन्न शिवालयों में अनुष्ठान और रूद्री पाठ हुए। व्रतोपास के साथ लोगों ने भगवान शिव का विभिन्न तरीकों से अभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही काफी शिव भक्तों की भीड़ रही।

सावन माह में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना होती आई है। आज सावन के दूसरे सोमवार पर शहर के अचलनाथ महादेव मंदिर, पब्लिक पार्क स्थित शिवमंदिर, रातानाडा शिवमंदिर, गोरेश्वर महादेव, सिद्धनाथ महादेव मंदिर सहित शहर के समस्त शिवालयों में सुबह से ही भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचामृत अभिषेक किए।

शिवलयों आज दूसरे सोमवार पर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। महिलाओं, कुंवारी कन्याओं और कई शिवभक्तों ने आज व्रतोपवास भी रखा। भगवान भोलेनाथ को दूध से नहलाया गया तो कई स्थानों पर पंचामृत से अभिषेक किया गया। कुछ मंदिरों और मठों में श्रावण के पूरे माह धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026