Doordrishti News Logo

उम्मेद अस्पताल में मंदबुद्धि बच्चा परिजन से बिछुड़ा

-पुलिस ने अथक परिश्रम कर ढूंढा

जोधपुर,शहर के उम्मेद अस्पताल परिसर से सुबह एक मंद बुद्धि बच्चा अपने परिवार के लोगों को बिछड़ गया। बच्चे के लापता होने की जानकारी पर हरकत में आई खांडाफलसा पुलिस ने त्वरित छानबीन शुरू की। आखिरकार बच्चा मिल गया। परिजन ने इसके लिए पुलिस का आभार जताया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय एक्सपो 20 से 22 मार्च तक होगा

खांडाफलसा थानाधिकारी गीता विश्रोई ने बताया कि अजमेर के केकड़ी का रहने वाला पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ अपनी पत्नी लक्ष्मीकंवर की दूसरी डिलेवरी पर उम्मेद अस्पताल आया हुआ है। सुबह उसकी पत्नी वार्ड में भर्ती थी और वह खुद बाहर अपने पांच साल के मंद बुद्धि बच्चे के साथ बैठा था। तब उसका बच्चा खेल खेल में निकल गया और प्रतापनगर इलाके में जा पहुंचा। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

इसे भी देखें- 2 जोड़ी ट्रेन का मार्ग परिवर्तित रहेगा

हैडकांस्टेबल भंवरलाल ने स्टाफ के साथ मिलकर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया तो बच्चे के प्रतापनगर की तरफ जाने का पता लगा। इस पर पुलिस ने बाद में उसका प्रतापनगर से पता लगा लिया। बाद में बच्चे को उसके पिता पुष्पेंद्र सिंह के सुपुर्द कर दिया गया। पुष्पेंद्र ने अपने बच्चे का वापिस पाकर खुश हुआ और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़िए- अखिल भारतीय ब्रजभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन 25 को

घर के बाहर से कार चोरी
बनाड़ पुलिस ने बताया कि जमना विहार नांदड़ी निवासी सुरेश कुमार पुत्र सहीराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी कि उसकी एक कार डस्टर रात को घर के बाहर खड़ी थी। सुबह उठने पर देखा तो कार अपने स्थान पर नहीं मिली। जिसे अज्ञात चोर ले गया। पुलिस ने बताया कि कार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कार चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026