गाय का सम्मान अर्थात भारतीय संस्कृति का सम्मान-प्रो स्वाति

  • मरुधरा लोक कला संगीत एवं सेवा संस्थान की टीम ने लिया संकल्प
  • नई पीढ़ी को गौ सेवा के प्रति प्रेरित करने का लिया संकल्प
  • विश्व स्तरीय गौशाला का किया अवलोकन व गायों की सेवा

जोधपुर,गाय का सम्मान अर्थात भारतीय संस्कृति का सम्मान-प्रो स्वाति। जयनारायण व्यास विवि की प्रोफेसर और जोधपुर के सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन मरुधरा लोक कला संगीत एवं सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा का कहना है कि गायों की सेवा करना हम सभी को संस्कारों,परंपराओं और पीढ़ियों से सीखने को मिला है। गायों की सेवा और सम्मान करने का अर्थ यही होता है कि यह अपनी भारतीय संस्कृति का सम्मान कर रहे हैं। यदि हम गौ सेवा के प्रति समर्पित भाव रखेंगे तो आने वाली पीढ़ियां भी गौ संरक्षण में अपनी सेवा की आहुति दे सकेगी।

यह भी पढ़ें – मृतक के आश्रितों को तीस लाख,डेयरी बूथ व एक आश्रित को निगम में संविदा पर नौकरी की घोषणा

प्रोफेसर डॉ स्वाति शर्मा जोधपुर नागौर रोड पर स्थित गौ लोक महातीर्थ और विश्व स्तरीय गौशाला का मरुधरा लोक कला संगीत सेवा संस्थान की टीम के साथ अवलोकन और गौ सेवा करने के बाद संबोधित कर रही थी।उन्होंने बताया कि नागौर रोड स्थित गौ लोक महातीर्थ और विश्व स्तरीयगौशाला में जिस तरह महामण्डलेश्वर स्वामी कुशाल गिरी के नेतृत्व में पूरी टीम गायों की सेवा कर रही है यह अपने आप में पूरी दुनिया में अनूठा नवाचार और उदाहरण है। यहां से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

हिन्दू धर्म में गाय का विशेष महत्व है, गाय को भगवान का स्थान दिया जाता है।गौ माता में देवी देवताओ का वास होता है, इसलिए गाय को गाय माता कहा जाता है। इस दौरान मरुधरा लोक कला एवं संगीत सेवा संस्थान की टीम में सुरभि शर्मा, डिंपल गौड़,स्वाति दीपक शर्मा, अनीता गहलोत,देवयानी पवार, मालविका चावड़ा,इना चौहान,श्रेया दवे और आनंद कौर पुरोहित ने गायों की सेवा की।

संस्थान की उपाध्यक्ष सुरभि शर्मा ने बताया कि हमारे संगठन ने समाज सेवा और कला संस्कृति के क्षेत्र में जब से कार्य करने का संकल्प लिया है तब से पूरी निष्ठा के साथ नई पीढ़ी को नवाचार से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं इसीलिए यह संकल्प लिया है कि नई पीढ़ी को गौ सेवा के प्रति प्रेरित करेंगे। और नियमित रूप से प्रति सप्ताह अपने साथ बच्चों को भी गायों की सेवा से जोड़ेंगे जिससे आने वाली पीढ़ियां गायों का संरक्षण कर सके।

यह भी पढ़ें – होटल व्यवसायी के मकान से 30 तोला सोना,दो सौ ग्राम चांदी चोरी

कोषाध्यक्ष डिंपल गौड़ ने बताया कि,गौ माता की सेवा करने से कई बीमारियों दूर होती हैं और हमें स्वास्थ्य लाभ मिलता हैं। गाय का दूध ही हमें स्वस्थ बनाता है। गाय का दूध बच्चों के लिए बेहद जरूरी होता है।संस्थान से जुड़ी स्वाति दीपक शर्मा,देवयानी पवार और अनीता गहलोत ने बताया कि,गाय की रक्षा करना भी हमारे लिए सबसे बड़ा धर्म हैं।