सर्दी से राहत, पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ा धीमा
जोधपुर, उत्तर भारत में हुई बर्फबारी और प्रदेश में बढ़ी ठंड के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर बना था। जिससे प्रदेश के कुछेक हिस्सों में गत दिनों बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से सर्दी का असर कम हो रहा है। मारवाड़ में शुक्रवार को हल्के बादल छाने के साथ हवा की गति भी धीमी बनी रही। जिससे सर्दी का असर लगभग सामान्य रहा। सुबह व शाम को ही ठंड महसूस की जा सकती है। दोपहर में अच्छी धूप खिलने से तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सुबह व रात के तापमान में तकरीबन 10 डिग्री का अंतर चल रहा है।
दोपहर में धूप रहने से सर्दी का असर कम हुआ है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर को खत्म होने की बात दो दिन पहले की थी। जो अब खत्म हो गया है। साथ ही मौसम भी शुष्क बने रहने के आसार जताए थे। ठंड में भी इजाफा होने बात की। शुक्रवार को जोधपुर शहर में हल्के बादलों के छाने से ठंड का असर लगभग खत्म सा दिखा। दोपहर में खिली धूप से लोगबाग इसके सेवन करते देखे गए। दीपावली के बाद सर्दी ने अचानक चमक बिखेर दी थी। जिससे लोगों को गर्म लबादे निकालने पड़ गए थे। अब सुबह व रात के समय ही इनकी जरूरत महसूस की जा रही है। दोपहर में लोग सामान्यतौर पर चल रहे है। दिसम्बर प्रथम सप्ताह से सर्दी के बढऩे के आसार जताए जाते हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews