खेल महोत्सव के बैनर का विमोचन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खेल महोत्सव के बैनर का विमोचन।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर शहर और ग्रामीण का खेल महोत्सव 3 से 8 अप्रैल तक डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होगा। इस बार आयोजन का जिम्मा मथुरादास माथुर चिकित्सालय को दिया गया है।

खेलकूद आयोजन समिति मथुरादास माथुर चिकित्सालय के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज प्रांगण में स्थित करणी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आशीर्वाद लिया गया। खेल महोत्सव के बैनर का विमोचन डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा व अधीक्षक मथुरादास माथुर चिकित्सालय डॉ. विकास राजपुरोहित ने किया।

इस दौरान डॉ बीएस जोधा ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ सभी को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। डॉ बीएस जोधा ने कहा कि जीवन व खेल में अनुशासन का महत्व सर्वोत्तम है,सभी खिलाड़ी अनुशासन एवं पूरे जोश के साथ खेल महोत्सव में भाग लेवें। डॉ.विकास राजपुरोहित ने खेलकूद समिति को इस आयोजन को सफल बनाने हेतु शुभकामनाएं दी।

बैनर विमोचन के अवसर पर गोपाल व्यास,प्रेमलता चौधरी, सीमा जोशी, अनीता राठौर,गायत्री सोलंकी, योगेंद्र पुरी,सीमापुरी,नरेश नवल,संजय चौधरी, विवेक कुमार, लोकेंद्र सिंह,शोएब रहमान, मुकेश चौधरी,किशन दादालिया, हंसराज, मनीष राजपुरोहित,भोमाराम,मो.फारूक, अनिल मीणा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

आईआईटी में राष्ट्रीय I-RISE ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

खेलकूद समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया की इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल,दौड़, रास्साकशी,गोला फेंक,बैडमिंटन,म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेलों का आयोजन किया जाएगा। मथुरादास माथुर चिकित्सालय,महात्मा गांधी चिकित्सालय,उम्मेद अस्पताल, मेडिकल कॉलेज,सीएमएचओ,जोधपुर शहर व ग्रामीण अस्पतालों में कार्यरत सभी कर्मचारी इस खेल महोत्सव में हिस्सा लेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में इस खेल महोत्सव को लेकर भारी उत्साह है।

Related posts: