Doordrishti News Logo

राष्ट्रीय संगोष्ठी के ब्रोशर का विमोचन

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग का आयोजन

जोधपुर,राष्ट्रीय संगोष्ठी के ब्रोशर का विमोचन। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के स्नातकोत्तर प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा 2-3 फरवरी 2024 को ‘गर्भोपक्रम-2024’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार के ब्रोशर का विमोचन कुलपति प्रो.(वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति की गरिमामय उपस्थिति मे किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.(वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने आयुर्वेद में जच्चा एवं बच्चा के स्वास्थ्य के लिए किए जाने वाले उपक्रमों पर विशेष ध्यान इंगित करते हुए बताया कि गर्भोपक्रम द्वारा बच्चे और मां के स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – दंडित बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

‘गर्भोपक्रम-2024’ के आयोजन अध्यक्ष प्रो.डॉ.ए.निलिमा विभागाध्यक्ष,प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग ने बताया कि इस संगोष्ठी मे राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे जिससे प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग के शैक्षणिक अधिकारी एवं स्नातकोत्तर अध्येता लाभान्वित होंगे एवं अपने ज्ञान का उन्नयन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. रश्मि शर्मा एसो. प्रोफेसर,डॉ.आशा केपी.एसो.प्रोफेसर,डॉ.हेमन्त मनारिया असि प्रो.एवं प्रसूति तंत्र विभाग के समस्त स्नातकोत्तर अध्येता भी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026