Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के चौपासनी हॉउसिंग बोर्ड के 20ई सेक्टर में अनेक जगहों पर लंबे समय से कांटेदार झाड़ियाँ उग आई थी, जिससे एक तरफ तो सड़क सकड़ी हो गई वहीं दूसरी तरफ इन झाड़ियों में रह रहे साँप,बिच्छू,नेवले, चूहों आदि का भय क्षेत्रवासियों को बना हुआ था। इस संबंध में यहां के निवासियों ने अपने पार्षद महेंद्र बेनिवाल से बात कर समस्या से अवगत कराया।

आदर्श नगर क्षेत्रीय पार्षद

पार्षद बेनीवाल ने तुरन्त कार्यवाई करते हुए नगर निगम की जेसीबी व लोडर मंगवाकर ऐसे सभी स्थानों से झाड़ियाँ हटवाई। सड़क के किनारे पड़ा ढेर सारा मलबा हटवा कर समतल करवाया। वर्षा ऋतु के मद्देनजर आदर्श नगर के मुख्य सड़क पर जहां वर्षा का पानी भरता है उस जगह भी पानी निकासी का अस्थाई प्रबंध किया।

सड़क के किनारे बबूल की उग आई झाड़ियों के पास पड़ा मलबा हटाकर उस भूमि को समतल किया गया। इस स्थान का उपयोग वाहनों की पार्किंग के लिए किया जा सकेगा। इस अवसर पर पार्षद बेनिवाल ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही यहां वृक्षारोपण कर क्षेत्र को आकर्षक व अधिक उपयोगी बनाया जायेगा।

क्षेत्र में आज यह सफाई अभियान लगभग 4 घंटे तक चला। इस दौरान पार्षद बेनिवाल स्वयं मौके पर उपस्थित रह कर कार्य करवाया। पार्षद बेनीवाल ने बताया कि रविवार को सड़क के किनारे हुए गड्डों को भरा जाएगा और बचे हुए कार्य भी पूरे किए जाएंगे।

>>> एसएफआई ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Shop now 👆

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026