Doordrishti News Logo

30 दिन में 7.95 लाख पीड़ितों को रिफण्ड

ग्रामीण पुलिस ऑपरेशन साइबर शील्ड

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। 30 दिन में 7.95 लाख पीड़ितों को रिफण्ड। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की तरफ से 2 जनवरी से लेकर 31 जनवरी के बीच में ऑपरेशन साइबर शील्ड अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस बीच में 7.95 लाख पीडि़तों को रिफण्ड कराए है।

इसे भी पढ़ें – आरएएस परीक्षा आज सभी तैयारियां पूरी

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर सैल,जोधपुर ग्रामीण द्वारा 2 से 31 जनवरी तक साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध प्रकरणों/परिवादों के त्वरित निस्तारण तथा साइबर जागरूकता के प्रसार के लिए चलाये गये विशेष साइबर अभियान साइबर शील्ड के दौरान साइबर सैल के उपाधीक्षक रतन सिंह के निकट सुपरविजन में साइबर सैल में कार्यरत स्टाफ व जिला जोधपुर ग्रामीण के सभी थानाधिकारियों मय स्टाफ द्वारा कार्रवाइयां करते हुए पीडि़तों को 7,95,696 रूपए रिफण्ड कराए गए, साथ ही 10,50,224 की राशि को होल्ड करवाया गया।

एसपी राममूर्ति जोशी के अनुसार साइबर शील्ड अभियान के समय 11 साइबर फ्रॉड में लिप्त व्यक्ति 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किए गए और 03 साइबर फ्रॉडरों के विरूद्ध केस बनाया गया।

फ्रॉड में लिप्त लोगों से कार और अन्य सामग्री जब्त 
एसपी जोशी ने बताया कि साइबर शील्ड अभियान के समय इन साइबर फ्रॉड में लिप्त व्यक्तियों से 1 कार, 11 मोबाईल,3 चैक बुक,1 बैंक पासबुक,10 एटीएम व 1 सिम जब्त की गई है। 42 गुमशुदा मोबाइल रिकवर किए गए व पीड़ितों को सुपुर्द किए गए।

जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए 
एसपी जोशी ने बताया कि साइबर शील्ड अभियान के समस ग्रामीण क्षैत्राधिकार में स्कूलों/कॉलेजों/बाजारों व कस्बों में 155 स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और 186 मोबाईल/ईएमईआई नंबर ब्लॉक करवाए गए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026