Doordrishti News Logo

सगी बहन को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मां ने भाग कर बचाई जान

  • संपत्ति का विवाद
  • अलसुबह नादड़ी में फैली सनसनी
  • हत्यारा भाई फरार
  • चार गोलियां लगी

जोधपुर, शहर के निकट बनाड़ स्थित नादड़ी विष्णु नगर में गुरुवार सुबह एक सगे भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भून दिया। बहन को अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। हत्यारा भाई मां को भी मारने के लिए पीछे दौड़ा था, मगर मां ने भाग कर अपनी जान बचा ली। मां पर भी गोली चलाने का संदेह जताया जाता है। हत्यारा भाई सुबह ही कार लेकर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका निरीक्षण के साथ एफएसएल टीम को भी बुलाया।

गोली रिवाल्वर से चलना प्रतीत हुआ है। मौके पर गोलियों के खोल नहीं मिले है। हत्यारे भाई की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। रात तक उसका पता नहीं लगा है। पुलिस ने शव का दोपहर बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। शरीर पर चार गोलियां लगने के आालामात आरंभिक तौर पर सामने आया है।

एसीपी मंंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि नादड़ी स्थित विष्णुनगर में निरमा पुत्री बाबूलाल विश्रोई अपनी मां के साथ यहां पर रहती है। आज सुबह साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच में निरमा का भाई जोलियाली झंवर का रहने वाला श्रवण विश्रोई कार लेकर आया था। वह घर में गया और मां बहन से कुछ बहस होने के बाद रिवाल्वर निकाल कर हमला किया। रिवाल्वर से गोली चलाने लगा तब उसकी मां भाग गई, मगर निरमा अपने को नहीं बचा सकी। उसने निरमा पर गोलियां चला दी। इससे वह मौके पर ही ढेर हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे।

पास में खाली प्लॉट पर जाकर मारी तीन गोलियां

एसीपी राजेंद्र प्रसाद दिवाकर के अनुसार मकान दो प्लॉट पर है। एक पर निर्माण हो रखा है जबकि पास में प्लॉट खाली है। श्रवण सुबह आया और रिवाल्वर निकाल कर हमला किया। उसकी मां बचने के लिए खाली प्लॉट के रास्ते से दरवाजे से भाग गई। मगर निरमा खुद को नही बचा पायी। वह भागने लगी तब खाली पड़े प्लॉट पर ही निरमा पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जाहिरा शरीर पर चार गोलियां लगना प्रतीत हुआ है।
एफएसएल टीम पहुंची।

शव एमजीएच भिजवाया

घटना की जानकारी पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। जहां पर साक्ष्य जुटाने के साथ शव का निरीक्षण किया गया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

संपत्ति विवाद की आशंका, निरमा शादीसुदा

प्रथम दृष्टया मामले में संपत्ति विवाद होना बताया जात है। मृतका 28 साल की निरमा शादीसुदा थी और उसका ससुराल फिटकासनी लूणी में है। मगर वह अपने पीहर में रह रही थी। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद पहले भी होना सामने आया है।

भाई झंवर थाने का हिस्ट्रीशीटर

एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर के अनुसार आरोपी के खिलाफ काफी प्रकरण दर्ज हैं। जिनमें जानलेवा हमला, मारपीट शामिल है। वह झंवर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। काफी समय से जेल से बाहर ही था। इसके एक और बहन है जो अभी पढ़ाई करती है। फिलहाल पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश में लगी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: