राठौड़ ने किया 135 वीं बार रक्तदान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राठौड़ ने किया 135 वीं बार रक्तदान। वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने आज रोटरी ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव एसडीपी डोनेट कर अपना 135 वां रक्तदान किया।

भाजपा ने जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा

वंदे भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने बताया कि हाल ही में 15 अगस्त को राठौड़ को जिला प्रशासन द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

राठौड़ ने इस पुरस्कार से प्रेरणा लेकर आज अपना 135 वां रक्तदान किया। उन्होंने यह आह्वान किया कि जब तक वह मेडिकल रूप से फिट हैं,तब तक नियमित रक्तदान करते रहेंगे।