Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के महामंदिर थाना इलाके में एक महिला के साथ उसके क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़िता को लोन की जरूरत थी तब वे उसे झांसे में लेकर अपने घर बुलाया और खोटा काम किया।
महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि 38 साल की महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके क्षेत्र में रहने वाले सुनील नाम के शख्स ने उसे लोन दिलाने की बात की थी। महिला के घर की माली हालत ठीक नहीं है। उसके  झांसे में आने पर आरोपी सुनील ने उसे 11 मई को अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। मगर बाद में भी टालमटोल जवाब देने के साथ फिर से दबाव बनाने लगा। मंगलवार को पीडि़ता थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस की तरफ आज पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है। जांच थानाधिकारी लेखराज सिहाग खुद कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :- बिल्डिंग मेटेरियल गोदाम से सीमेन्ट चुराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार