जोधपुर, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती शुक्रवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी। गांधी नेहरू विचार मंच और भारत रत्न राजीव गांधी विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 77वें जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा। मंच के संस्थापक सत्यनारायण गौड़, प्रदेशाध्यक्ष पूर्व महापौर डॉ.ओमकुमारी गहलोत और प्रदेश संयोजक महापौर कुन्ती देवड़ा ने बताया कि राजीव गांधी के जन्म दिवस पर शुक्रवार को समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। राजीव गांधी सर्किल पर दिन भर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। शुक्रवार दोपहर एक बजे मथुरादास माथुर अस्पताल के प्रशासनिक खंड में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा।

ये भी पढें – प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने सामूहिक आत्महत्या की

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews