जोधपुर, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा महानगर जोधपुर के वार्षिक चुनाव विवेकानन्द पब्लिक स्कूल न्यू बीजेएस में चुनाव अधिकारी भरतसिंह चौधरी व चुनाव पर्यवेक्षक बिरमाराम पटेल की देखरेख में सम्पन्न हुए। चुनाव में किशनाराम मेघवाल अध्यक्ष, मुरली मनोहर दाधीच मंत्री, श्यामलाल गौड़ कोषाध्यक्ष, छायारानी वैष्णव महिला मंत्री, केराराम चौधरी सभाध्यक्ष, किशनाराम वणल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेणु सोलंकी उपाध्यक्ष महिला, इन्द्रसिंह चौहान उप सभाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर रूपाराम रलिया प्रदेश उपाध्यक्ष, किशनलाल बाघमार, नरेश सोलंकी, श्यामसिंह सजाड़ा, सुभाष विश्नोई, संजीव व्यास, हीरालाल सोनी, भगाराम देवासी,मनोहर सिंह,सुमेर सिंह, केशवराम डूडी, आईदानराम चौधरी,गणपत सिंह जेतावत, गणपतलाल शर्मा,रेखा मण्डार,पूनम जैन,प्रियंका राजपुरोहित, वनीता गौड़, संगीता पारीक आदि उपस्थित थे।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जोधपुर शाखा के चुनाव: मेघवाल अध्यक्ष नियुक्त

ByEditor in Chief- RS Thapa
Jan 22, 2021