Doordrishti News Logo

रेलवे ने वॉकथान से दिया शहर को स्वच्छता ही सेवा का संदेश

स्वच्छता ही सेवा अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा

जोधपुर,रेलवे ने वॉकथान से दिया शहर को स्वच्छता ही सेवा का संदेश। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर गुरुवार को वॉकथान का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – पाल रोड सेंट्रल बैंक की शाखा में लगी आग,फर्नीचर और एसी जलकर नष्ट
डीआरएम पंकज कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाने के साथ ही रेलवे स्टेडियम से रवाना हुई वॉकथान जेडीए सर्किल,रेलवे अस्पताल, पुरानी लोको कॉलोनी,वर्कशॉप,रेलवे क्लब होते हुए पुनः रेलवे स्टेडियम पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी व कर्मचारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता से संबंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे।

मंडल की शक्ति और पर्यावरण विंग की ओर से आयोजित वॉकथान के प्रारंभ में डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने कहा कि स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता की थीम पर आयोजित वॉकथान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें शहर को स्वच्छ रखने के प्रति प्रेरित करना है तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान दो अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा जिसके तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।

वॉकथान में डीआरएम पंकज कुमार सिंह,अभियान के नोडल अधिकारी अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन,डॉ गुलाबसिंह सारण, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) राजकुमार शर्मा,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पॉवर) जोगेंद्र मीणा,वरिष्ठ मंडल विजली इंजीनियर नितेश कुमार मीणा, सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया सहित अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed