18 वीं मंजिल से गिरने से किशोरी छात्रा ने की मृत्यु

-देवनगर क्षेत्र के अरिहंत अयाती में हुई घटना

-सीसी टीवी में कैद हुई घटना

-15 वर्ष की किशोरी 9वीं की छात्रा थी

जोधपुर,शहर के पाललिंक रोड स्थित बहुमंजिला इमारत की छत से गिरने से एक किशोरी स्कूली छात्रा की मृत्यु हो गई। कारण पता नहीं लग पाया है। देवनगर पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाई कर शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

यह बजी पढ़िए-बजट से एक दिन पूर्व सूरसागर विधानसभा में दो प्राथमिक विद्यालय मंजूर

थानाधिकारी जयकिशन सोनी के अनुसार पाल लिंक रोड स्थित अरिहंत अयाती के 17 मंजिला भवन के दूसरे मंजिल पर रहने वाली किशोरी 15 वर्षीय भाविका पुत्री जानकीप्रसाद भट्टड् 18 वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। सायं लगभग चार बजे वह भवन के छत पर पहुंची जहाँ से वह पार्किंग क्षेत्र में गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जोर की आवाज सुनकर बिल्डिंग के निवासी बाहर आए तो भाविका को मृत पाया। अन्य रहवासी भी बाहर आए और गार्ड को बुलाया गया।

यह भी देखें-भव्य कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतका के पिता को सूचित किया जो बालोतरा में थे। वे शाम को घर लौटे। प्रारम्भिक जांच के बाद पुलिस ने शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवा। भाविका राजमाता कृष्णाकुमारी गर्ल्स स्कूल में 9वीं की छात्रा थी। स्कूल की खेल गतिविधियों में उसका उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा है। उसे स्कूल से प्रशस्ति पत्र भी मिला था। मृतका के पिता का बालोतरा में टेक्सटाइल व्यवसाय है। हादसे के दौरान वो बालोतरा थे। मां ही घर पर थी। पुलिस व परिजन की सूचना पर शाम को वो आनन-फानन में बालोतरा से घर लौटे।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026