गर्मी में पटरी सुरक्षा को लेकर अलर्ट,रेलवे ने लगाया संरक्षा शिविर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गर्मी में पटरी सुरक्षा को लेकर अलर्ट,रेलवे ने लगाया संरक्षा शिविर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में ग्रीष्मकाल के दौरान रेल पटरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भगत की कोठी रेलपथ कार्यालय में संरक्षा शिविर आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों व ट्रैक से जुड़े कर्मचारियों को गर्मी में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
शिविर में सहायक मंडल अभियंता (लाइन) शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि तेज गर्मी में रेल पटरियों में विस्तार होने से बकलिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ट्रैक का नियमित निरीक्षण और विशेष रूप से स्विच एक्सपेंशन जॉइंट पर निगरानी जरूरी है।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ प्रफुल्ल तिवारी ने बताया कि डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेलपथ पीसी तिवारी ने निर्देश दिए कि ट्रैक पर बैलास्ट व सीईएसएस को व्यवस्थित रखा जाए और फिटिंग्स की नियमित जांच हो। अधिक तापमान की स्थिति में पटरियों पर पानी का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए गए।
बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी
उन्होंने बताया कि यदि कहीं बकलिंग की स्थिति बने तो तुरंत ट्रैक को सुरक्षित करते हुए निर्धारित दूरी पर पटाखे लगाकर ट्रेनों को सतर्क किया जाए और उच्च अधिकारियों को सूचना दी जाए।
शिविर में कर्मचारियों को ग्रीष्मकालीन पेट्रोलिंग,जीपीएस के उपयोग तथा ट्रेसपासिंग वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही ट्रैक सुरक्षा के साथ स्वयं की सुरक्षा पर भी जोर दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में रेलकर्मचारियों ने भाग लिया।
