Doordrishti News Logo

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेलवे की रन फॉर यूनिटी में दौड़े रेलकर्मचारी

डीआरएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

जोधपुर,राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेलवे की रन फॉर यूनिटी में दौड़े रेलकर्मचारी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें – जिला पश्चिम में पकड़े 11 स्थाई वारंटी और पांच गिरफ्तारी वारंटी

इस अवसर पर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा पूर्ण ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।डीआरएम ने इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा मौजूदा परिवेश में उन्हें प्रासंगिक बताया।

इससे पहले राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारियों ने भाग लिया। कार्मिक शाखा की लिपिक मनीषा सिंह ने राष्ट्रीय एकता दौड़ को डीआरएम ऑफिस से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

जिसमें डीआरएम पंकज कुमार सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस आर बुनकर,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा, मंडल कार्मिक अधिकारी प्रभारी अभिषेक गांधी सहित सभी शाखाओं के अधिकारियों, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।

दौड़ डीआरएम ऑफिस से रवाना होकर रेलवे स्टेशन पहुंच कर विसर्जित हुई। दौड़ में कर्मचारी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए मुख्य मार्ग से गुजरे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026