Doordrishti News Logo

जोधपुर, रेल से यात्रा करने वालों को अब आरक्षण के समय को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेल प्रशासन आरक्षण कार्यालय अब दोनों शिफ्ट में शुरु करने जा रहा है। अब यात्री कार्यालयों से सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक आरक्षण करवा सकते हैं।

लॉकडाउन में कम यात्री भार को देखते हुए रेलवे आरक्षण केंद्रों के समय में परिवर्तन किया था। अब 14 जून से आरक्षण कार्यालय दो शिफ्ट में होने से यात्रियों को सुविधा होगी। रेलवे प्रशासन ने कोविड 19 की परिस्थितियों के कारण 23 स्थानों के आरक्षण कार्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया था।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन तथा कम यात्री भार को देखते हुए रेलवे आरक्षण केन्द्रों के समय में परिवर्तन किया गया था। अब राज्य सरकार के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए जोधपुर रेल मंडल के सभी 23 स्थानों के रेलवे यात्री आरक्षण कार्यालय 14 जून से दोनों शिफ्ट में कार्य करेंगे।

यह व्यवस्था भगत की कोठी, बासनी, राईकाबाग,महामन्दिर, लूनी, रामदेवरा, फलोदी,गोटन, कुचामन सिटी,सांभर, डेगाना,नावा सिटी,समदडी,मोकलसर जालौर,मारवाड़ भीनमाल, रानीवाडा, मेड़ता रोड, मेड़ता सिटी, सुजानगढ, डीडवाना, लाडनू तथा छोटी खाटू में आगामी आदेश लागू रहेगी।

>>>एक मोक्ष वाहन और दो शव डीपफ्रिज भेंट किए

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026