Doordrishti News Logo
  • एक अधिकारी को हाउसिंग बोर्ड का यह सेक्टर प्रायवेट कालोनी लगती है
  • जलदाय विभाग को कई बार समस्या से कराया अवगत
  • कम दबाव व कम समय के लिए खोल जा रहा है पानी
  • सम्पर्क पोर्टल में दर्ज शिकायत को बिना सुलझाए ही बता दिया ठीक कर दिया।
  • जिला कलेक्टर को भेजी शिकायत
  • क्षेत्रीय पार्षद ने किया मौका मुआयना
  • कम दबाव से सप्लाई देना आया सामने

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20 ई में लंबे समय से पेयजल की आपूर्ति सुचारू नही होने से यहां के निवासी परेशान हैं। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ। लंबे समय से जलदाय विभाग द्वारा किए जा रहे कम दबाव से पानी की सप्लाई की गंभीर समस्या से परेशान निवासियों को आए दिन टैंकरो से पानी डलवाना पड़ रहा है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पेयजल

जलदाय विभाग के जिम्मेदार एक बड़े अधिकारी को इसकी शिकायत की गई तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। उन्हें अभी तक यह भी नही मालूम कि हाउसिंग बोर्ड के ये सेक्टर किसके अंडर में हैं। उनका कहना है कि ये प्राइवेट कालोनी है,यहां की पानी व्यवस्था हम नही देखते। इसके अलावा भी अनेक बार शियाकत की गई किंतु समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

सम्पर्क पोर्टल पर भी सेक्टर के मकान न.63 निवासी सीके राय परिवाद संख्या 0621065, 0190246, दिनांक 8 जून, मकान न.66 नवीन राय, परिवाद संख्या 062106510243277, 16जून, मकान न.68 ललित खत्री, परिवाद संख्या 062106510203350, 16 जून,मकान न.42 पूनम जालान परिवाद सं 04211609879962, मकान न.55 अशोक कृपलानी, परिवाद सं 062306510295802, 23 जून द्वारा शिकायत की गई किन्तु बिना समस्या समाधान के सम्पर्क पोर्टल से जानकारी दी गई कि आपकी शिकायत का निवारण कर दिया गया है। जबकि समस्या आज भी ज्यों की त्यों खड़ी है।

Check deal’s before over👆

सरकार ने जनता की समस्याओं को प्रभावी ढ़ंग से निपटाने हेतु सम्पक पोर्टल पर शिकायत की सुविधा बना रखी है किंतु विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पोर्टल पर गलत सूचनाएं अंकित कर सरकार को गुमराह कर रहे हैं। क्षेत्र के निवासियों ने इस सम्बंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर इस पेयजल समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।

लोगों ने कहा कि उक्त प्रकरण में की गई शिकायतों तथा उनके निवारण हेतु जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अभी तक की गई कार्यवाही की जाँच करवा कर जलदाय विभाग से 20ई सेक्टर में जलापूर्ति पर्याप्त दबाव व पर्याप्त समयावधि तक करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देकर समस्या का समाधान कराएं। क्षेत्रवासियों ने पेयजल की इस समस्या से क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र बेनीवाल को भी अवगत करवाया।

Click image to see Great offers 👆

पार्षद ने आज ही कालोनी का दौरा कर पेयजल समस्या की हकीकत जानी उन्होंने कालोनी के कई घरों में जाकर पता किया, सभी जगह पानी की समस्या ही प्रमुखता से सामने आई। कालोनी निवासियों ने जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन की प्रतिलिपि मंत्री जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग, शासन सचिवालय, जयपुर,मुख्य अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग, जोधपुर, अधिक्षण अभियंता (सिटी सर्कल), जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग,जोधपुर, अधिशासी अभियंता (डिस्ट्रीब्यूशन) जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग, जोधपुर को भी भेजकर समस्या से अवगत कराया है।

>>> चार साल से फरार मादक पदार्थ तस्करी का 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

https://amzn.to/3qpURTB
Shop now 👆

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026