Doordrishti News Logo
  • भाई ने लगाया आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने अथवा मारने का आरोप
  • मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर, मथानिया के तिंवरी घेवड़ा रोड पर रहने वाले एक मारबल कारीगर ने राजीव गांधी नहर में कूद कर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उसने मोबाइल पर स्टेटस डाला अलविदा..। स्टेटस देखकर परिवार के लोग तलाश में गए। 3 मई से परिवार ने तलाश की, मगर उसका शव 4 को इंद्रोका नहर में जाली में फंसा मिला। मृतक के भाई ने दो तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने अथवा मार कर नहर में डालने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दी। हरकत में आई पुलिस ने आस पास एरिया में डॉग स्क्वायड के साथ एफएसएल टीम को भी बुलाया। शव का महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। शरीर पर जाहिरा कोई चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

मथानिया थाने के सबइंस्पेक्टर रामलाल ने बताया कि तिंवरी-घेवड़ा रोड निवासी प्रेमचंद पुत्र बाबूलाल माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 20 साल का राजेंद्र मतोड़ा में मारबल का कार्य करता था। 3 मई को वह घर से निकला था। बाद में उसने अपने मोबाइल पर स्टेटस डाला.. अलविदा। तब परिवार के लोगों ने उसकी तलाश आरंभ की। इस पर उसकी बाइक, पर्स और मोबाइल राजीव गांधी नहर गीताधाम के पास में मिली। मगर पानी में उसका शव नहीं मिला। पुलिस को सूचना मिलने पर आलाधिकारी वहां पहुंचे। 4 मई की शाम को उसका शव इंद्रोका में जाली में फंसा हुई मिला। पुलिस शव को लेकर जोधपुर के एमजीएच में पहुंची, जहां पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

ये भी पढ़े :- दो माह बाद सुखद खबर: संक्रमितों से अधिक ठीक होने वालों की संख्या

एसआई रामलाल ने बताया कि मृतक राजेंद्र के भाई प्रेमचंद का आरोप है कि इस घटना से एक दिन पहले गांव के रहने वाले छैलसिंह आदि उसके घर पर आए थे। इन लोगों ने उसके भाई राजेंद्र व जगदीश को घर से मोबाइल पर गलत संदेश भेजे जाने की बात की थी। तब राजेंद्र का फोन ये लोग लेकर गए। बाद में इसमें आए वीडियो को डिलीट कर दिया गया था। अब आरोप लगाया है कि राजेंद्र को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने के साथ अथवा उसे मार कर नहर में फेंका गया है। मथानिया पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026