Doordrishti News Logo

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी

  • लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं धामी
  • आठ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई

देहरादून, उत्तराखंड राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य मंत्री धामी के साथ आठ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। मंत्री के रूप में धनसिंह रावत,गणेश जोशी,रेखा आर्य, सुबोध उनियाल,सौरभ बहुगुणा, प्रेम चंद अग्रवाल,चंदन दास और सतपाल महाराज को शपथ दिलाई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री धामी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सभी संतों से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर संतों ने सीएम योगी का सम्मान किया।

उत्तराखंड के 12 मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कई बार बुलडोजर बाबा के नारे लगे। पहले मुख्यमंत्री धामी ने और अंत में विधायक चंदन रामदास व सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली।

मंत्री बनाए गए सौरभ बहुगुणा पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे हैं और हेमवती नन्दन बहुगुणा परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। इसी प्रकार नरेंद्र नगर से चौथी बार विधायक बने सुबोध उनियाल को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। रेखा आर्य सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में वह कांग्रेस से बीजेपी में आई और 2017 में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थी।

इससे पूर्व गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद धन सिंह रावत ने शपथ ली। धन सिंह रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक बने हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के बाद सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, नितिन गडकरी, मीनाक्षी लेखी, विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा भी शामिल हुए।

पुष्कर सिंह धामी परिचय

16 सितंबर 1975 को उत्तरखण्ड के पिथौड़ागढ़ के टुंडी गांव में जन्मे पुष्कर सिंह धामी अब उधमसिंह नगर जिले की खटीमा में रहते हैं। 2 बच्चों के पिता धामी उच्च शिक्षित हैं। उनकी पार्टी में मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे राजनाथ सिंह और भगत सिंह के नजदीकी माने जाते हैं। उत्तराखंड राज्य के गठन के समय वे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष थे। वे पहली बार 2012 में खटीमा से विधायक बने,2017 में उन्होंने खटीमा से दुबारा विधान सभा की सीट जीती, वे उत्तराखंड के 11 मुख्यमंत्री बने।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

March 2, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य- पालीवाल

February 21, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026