Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री से जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सर्किट हाऊस में की मुलाकात

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर आगमन पर सर्किट हाऊस में स्वागत के साथ ही सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुलाकात का दौर बना रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इनसे सम सामयिक हालातों पर जानकारी ली।

इस दौरान पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड,पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी,रीको निदेशक सुनील परिहार, महापौर कुन्ती देवड़ा सहित अनेक जन प्रतिनिधियों के साथ ही संभागीय आयुक्त कैलाशचन्द्र मीणा, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता,जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अवधेश मीणा,पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़,आईजी पी.रामजी आदि ने भी चर्चा की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: