Doordrishti News Logo

पर्यावरणीय क्लिनरेंस पर बोरुन्दा में जनसुनवाई 11 जुलाई को

जोधपुर, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल जोधपुर की ओर से सोमवार 11 जुलाई को दोपहर 11ः30 बजे पीपाड़ तहसील के बोरुन्दा गांव स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में पर्यावरणीय क्लियरेंस विषयक जन सुनवाई होगी।

प्रदूषण मण्डल की क्षेत्रीय प्रबंधक शिल्पी शर्मा ने बताया कि इसमें बिलाड़ा तहसील अन्तर्गत हरियाढाणा गांव के समीप लाइन स्टोन माइनिंग के बारे में मैसर्स रूप मिनरल्स के प्रोजेक्ट के बारे में चाही गई पर्यावरणीय क्लीयरेंस के बारे में क्षेत्रवासियों के साथ संवाद होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews