Doordrishti News Logo
  • केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने तृणमूल के गढ़ में की बड़ी रैली
  • भाजपा में बढ़ा लोगों का विश्वास

कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ मानिकतला विधानसभा क्षेत्र में दस हजार से ज्यादा लोगों की रैली को संबोधित किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार की नाकामयाबियों को गिनाया और कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता का ममता सरकार से मोह भंग हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण देश के बदलते सकारात्मक परिवेश ने राज्य की जनता पर गहरा प्रभाव डाला है और उसका भाजपा में विश्वास बढ़ा है।

जोधपुर भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री जोधपुर के सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत पश्चिम बंगाल कोलकाता प्रवास पर पहुंचे और भाजपा संघठन के विविध कार्यक्रमों में भाग लिया। भाजपा की चुनावी बैठकों व रैली में उत्साहित भीड़ के बीच शेखावत ने एक तरफ केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने हर वर्ग पर भय,भूख और भ्रष्टाचार का चाबुक चलाने का काम किया है। यहां के लोगों को बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसाया जा रहा है। समाज का हर वर्ग बंगाल की मौजूदा सरकार और उसकी कथनी-करनी के भेद को समझ चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो गृह संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उनसे मिलने वाले लोग अपनी समस्याओं के माध्यम से ममता सरकार की पोल खोलने का काम कर रहे हैं। इस अभियान के कारण लाखों लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। शेखावत का रैली में पहुंचने के दौरान जगह-जगह रोक-रोक कर लोगों ने भव्य स्वागत किया। पहली बार इस विधानसभा क्षेत्र में किसी भाजपा नेता की इतनी बड़ी रैली हुई है।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
भाजपा की प्रदेश ईकाई ने मानिकतला और जोरांसको विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि गृह संपर्क अभियान का उम्मीद से अधिक लाभ हमें मिल रहा है। इस अभियान को और गहनता से संचालित कर भाजपा की नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सकारात्मक प्रयासों को घर-घर तक पहुंचाना होगा। भाजपा के विजन को जन-जन तक पहुंचाने के साथ एक दशक के ममता शासन की नाकामियों को उजागर करना होगा।
व्यापारियों,अधिवक्ताओं और पूर्व सरकारी कर्मचारियों से मिले
प्रवास के दौरान शेखावत ने समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ व्यापारी,अधिवक्ता और पूर्व सरकारी कर्मचारियों के साथ प्रदेश की मौजूदा स्थितियों तथा उसे बदलने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर चर्चा की। इस दौरान मौजूद लोगों ने वर्तमान राज्य सरकार के प्रति अपना रोष और जनता की अनदेखी की बातें बताईं। उन्होंने एक सुर में ममता सरकार को बदलने का वचन दिया।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य- पालीवाल

February 21, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026